फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑनलाइन हाजिरी लगाने में रुचि न लेने पर पंचायत सहायकों को नोटिस

Wed, 22 Jul 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायक नियमित ग्राम सचिवालय पहुंचकर ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं करवा रहे हैं। इसपर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अश्वनी कुमार ने अंतिम चेतावनी जारी करते हुए तीन दिन के अंदर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग की ऑनलाइन उपस्थिति रिपोर्ट में विकास खंड डेरापुर की प्रगति जनपद में सबसे खराब मिलने पर उच्च अधिकारियों ने नाराजगी जताई है। इसके बाद एडीओ पंचायत ने सभी पंचायत सहायकों को नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा कि कि पंचायत सहायक ग्राम सचिवालय नियमित रूप से नहीं खोल रहे हैं, न ही वहीं बैठकर शासकीय कार्य कर रहे हैं और ऑनलाइन उपस्थिति भी दर्ज नहीं कर रहे हैं।
इसको लेकर चार मई, 23 मई, 15 जून, 17 जून और सात जुलाई को भी निर्देश जारी किए गए थे लेकिन सुधार नहीं हुआ। सभी पंचायत सहायक प्रतिदिन पंचायत सचिवालय से ऑनलाइन उपस्थिति लगाना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय तक वहीं बैठकर कार्य करें। एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार ने बताया कि सभी पंचायत सहायकों से ऑनलाइन हाजिरी लगाने को लेकर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। कार्य में सुधार न होने व अनुकूल जवाब न मिलने पर संबंधित पंचायत सहायक की सेवा समाप्ति या पद से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें