फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस पर प्रियंका का जवाब- जितनी धमकी दिलवा लें, मैं इंदिरा गांधी की पोती हूं...

Fri, 26 Jun 2020 01:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने दिया नोटिस का जवाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह में गर्भवती संवासिनियों पर टिप्पणी करने के मामले में बाल संरक्षण आयोग के नोटिस का कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने  ट्वीट कर जवाब दिया है।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने लिखा 'जो भी कार्रवाई करना चाहते हैं, बेशक करें। मैं सच्चाई सामने रखती रहूंगी। मैं इंदिरा गांधी की पोती हूं, कुछ विपक्ष के नेताओं की तरह भाजपा की अघोषित प्रवक्ता नहीं।'




बता दें कानपुर के स्वरूप नगर स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह में गर्भवती संवासिनियों पर टिप्पणी करने के मामले में बाल संरक्षण आयोग ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में उनसे 3 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया था। अन्यथा अपने कहे गए पर उनसे माफी मांगने को कहा गया था।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने इस मामले में फेसबुक पर पोस्ट कर कहा था कि 'कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह में 57 बच्चियों को कोरोना की जांच होने के बाद एक तथ्य आया कि दो गर्भवती और एक एड्स पॉजिटिव है। मुजफ्फरपुर (बिहार) के बालिका गृह का पूरा किस्सा देश के सामने है। यूपी में भी देवरिया से ऐसा मामला सामने आ चुका है। ऐसे में पुनः इस तरह की घटना सामने आना दिखाता है कि जांचों के नाम पर सब कुछ दबा दिया जाता है लेकिन सरकारी बाल संरक्षण गृहों में बहुत ही अमानवीय घटनाएं घट रही हैं।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें