फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दोबारा अतिक्रमण होने पर तीन चौकी प्रभारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के बाद दोबारा कब्जे होने पर तीन चौकी प्रभारियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें तीन दिन के अंदर अपने जवाब देने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


नगर निगम ने पुलिस के सहयोग से पिछले दिनों परेड, बड़ा चौराहा, यतीमखाना, नवीन मार्केट, रहमानी मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाया। कई अवैध कब्जों को ढहाया गया। कार्रवाई होने के एक दिन बाद ही फिर से अतिक्रमण हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के निर्देश पर एकता चौकी, बस अड्ड चौकी और यतीमखाना चौकी इंचार्ज को नोटिस भेजा गया है। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि सही जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


थाना प्रभारियों को जाम से निपटने के निर्देश

थाना प्रभारियों को दिए निर्देश जाम की समस्या को देखते हुए थाना प्रभारियों को क्षेत्र में अतिक्रमण न लगने देने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि प्रमुख बाजार, भीड़भाड़ वाली जगहों पर निरंतर नजर रखी जाए। अगर कोई अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें