फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बैठक से नदारद 70 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय ने शुक्रवार को चुन्नीगंज स्थित राजकीय इंटर काॅलेज में माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध निजी व वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई थी। इसमें कुल 170 स्कूलों को शामिल होना था जबकि बैठक में 100 विद्यालय के प्रधानाचार्य ही पहुंचे। इस पर अनुपस्थित 70 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा, इंस्पायर अवार्ड, यू-डायस पोर्टल और छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीआईओएस ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वह समय पर छात्रों के आवेदन और ब्योरे को अपडेट करें। छात्रहित से जुड़ी योजनाओं के प्रति उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले गुरुवार को हुई बैठक से अनुपस्थित रहे 19 स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने शुक्रवार को डीआईओएस के सामने अपना जवाब दाखिल किया। इसमें अधिकतर प्रधानाचार्यों ने जाम में फंसने की वजह से बैठक में शामिल नहीं हो पाने की बात कही। इसके अलावा कई प्रधानाचार्यों ने स्वास्थ्य की वजह से बैठक में शामिल नहीं हो पाने की बात कही है। बैठक में अल्पसंख्यक अधिकारी पवन सिंह भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें