फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हड़ताल समाप्त करने की लेखपालों को नोटिस, पूरे जिले में काम ठप का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले में लेखपाल और जॉइंट मजिस्ट्रेट के बीच टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। एक ओर शासन ने अगले छह माह तक हड़ताल पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है, वहीं दूसरी ओर लेखपाल संघ ने अपनी मांगे और जॉइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह के तबादले की मांग को लेकर शुक्रवार से जिले की सभी तहसीलों में हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन

बीते दो दिन से सदर तहसील के लेखपाल संघ के पदाधिकारी जाॅइंट मजिस्ट्रेट पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर हड़ताल पर चल रहे हैं। उनका कहना है पांच लेखपालों का बिना कारण वेतन काट दिया और एक लेखपाल के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर दी। जिसको लेकर सदर तहसील के लेखपालों ने बहिष्कार कर दिया। गुरुवार को जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी अनुभव सिंह ने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष और मंत्री को नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में कहा गया है कि शासन ने हड़ताल पर रोक लगाई है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि हड़ताल जारी रखी गई तो नो वर्क, नो पे के सिद्धांत के तहत वेतन रोका जाएगा। साथ ही अवैध अनुपस्थिति को ब्रेक इन सर्विस मानते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। उधर, लेखपाल संघ ने प्रशासनिक दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें