फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मस्जिदों पर 'नो जुमा' की नोटिस, घरों में पढ़ें नमाज, शहर काजियों की अपील, प्रशासन भी सख्त

Thu, 26 Mar 2020 07:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मस्जिदों पर 'नो जुमा' की नोटिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर लॉकडाउन को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि जुमे की नमाज के बजाए घरों में जोहर की नमाज अदा करें। हालात को देखते हुए शरीअत भी इसका हुक्म देती है। गुरुवार को मस्जिदों पर ‘नो जुमा’ की नोटिस चस्पा कर दी गईं।
विज्ञापन


शहर काजी मौलाना आलम रजा खां नूरी और शहर काजी कारी अब्दुल कुद्दूस हादी की ओर से इस संबंध में अपील जारी की गई है कि घरों में जोहर की नमाज अदा कर लें। मस्जिदों में रहने वाले पेश इमाम, मोअज्जिन समेत तीन चार लोग अजान देंगे और जुमे की नमाज अदा कर लेंगे।

बाकी लोग घर में नमाज पढ़ेंगे। शहर काजियों ने कहा कि अगर लोग भीड़ लगाएंगे और घूमते रहेंगे तो संक्रमण की कड़ी टूटने नहीं पाएगी। शहर काजियों के अलावा मुफ्तियों ने भी इस संबंध में फतवा जारी कर दिया है।
विज्ञापन


मुफ्ती हनीफ बरकाती ने बताया कि पेश इमाम, मुअज्जिन आदि मस्जिदों में रहेंगे। अजान होगी, खुतबा होगा और नमाज होगी। यही तीन-चार लोग मस्जिदों में रहेंगे। बाकी लोग घरों में जोहर अदा करेंगे। इसके साथ ही प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें