सरवनखेड़ा। बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर शिक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। सरवनखेड़ा ब्लॉक में 10 स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। तीन दिन में जवाब न आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ स्कूलों के बिना मान्यता संचालित होने की शिकायत मिली थी। इस पर जांच की गई तो कुछ स्कूल मौके पर मान्यता से संबंधित अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर आदर्श एजुकेशन सेंटर दुवारी, एएस केडी लोहारी, आदर्श बाल विद्या मंदिर रनियां, एसजी एजुकेशन सेंटर रनियां, हर्षवर्धन एजुकेशन सेंटर रनियां, ए एंड जी मॉडर्न स्कूल नारीखेत, शिवाजी शिक्षण संस्थान गजनेर, बाबा लोधेश्वर पब्लिक स्कूल गजनेर, पीहू पब्लिक स्कूल नबीपुर, महात्मा बुद्ध आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसौली को नोटिस जारी किया गया है।
साथ ही तीन दिन के अंदर कार्यालय में मान्यता संबंधी अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया की जवाब न आने पर तीन दिन बाद निरीक्षण किया जाएगा। विद्यालय खुला मिलने पर दस हजार रुपया प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा।