फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिना नवीनीकरण चल रहीं 13 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनपद में 450 से अधिक मानक विहीन कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है। इनपर कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। डीआईओएस कार्यालय की ओर से ऐसे 13 कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है, जिन्होंने तीन वर्ष पूर्व पंजीकृत करवाया था लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी अब तक नवीनीकरण नहीं कराया है। इसके साथ ही डीआईओएस की ओर से ब्लॉक वार नोडल अधिकारियों को अपने क्षेत्र की कोचिंग संस्थानों की जांच करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

छह अक्तूबर को अमर उजाला ने नियम ताक पर रख चल रहे 450 से अधिक कोचिंग सेंटर शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद शासन ने इनपर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने पत्र जारी कर बिना मानकों के चल रही कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई के करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही डीआईओएस की ओर से 13 कोचिंग संचालकों को नोटिस भी जारी किया गया है। जिसमें साफ निर्देश दिए गए है कि तीन दिन में अगर संचालकों की ओर से अपने पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं करवाया जाता है तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही डीआईओएस ने सभी कोचिंंग संचालकाें को प्रवेश व निकास द्वार अलग-अलग करने, प्रथम तल के लिए दो सीढि़यां, पार्किंग की व्यवस्था के साथ ही अग्निशमन यंत्रों को रखने की चेतावनी जारी की है। डीआईओएस ने कहा कि जिले में व्यापक स्तर से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और जो भी कोचिंग बिना मान्यता और बिना मानकों की मिली उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इन कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी
1- ईजी इंस्टीट्यूट कोचिंग सेंटर जवाहर रोड, कृष्णा नगर भरथना।
2- नियो एक्जाम कोचिंग सेंटर, बैजल कॉलोनी, इटावा।
3- टाॅप कॅरिअर कोचिंग सेंटर, सेंट्रल बैक के पास जसवंतनगर।
4- रोड पवन इंडिविजुअल फिजिक्स क्लासेस, पचावली इटावा।
5- ब्रेन बूस्टर अबेकस क्लास, प्रकाश नगर इटावा।

6- एकेडमिक क्लासेस, एचएन नगर पीएसी के पास इटावा।
7- बाली द इंस्टीट्यूट फॉर इंग्लिश लैग्वेंज, घटिया अजमत अली इटावा ।
8- कृष्णा कोचिंग सेंटर पक्का बाग इटावा।
9- मोहित कोचिंग सेंटर, उदी।
10- ज्ञानदीप स्टडी सर्किल, बकेवर।
11- ऐमर्स क्लासेस, विजयनगर इटावा।
12- आरवी जीनियस क्लासेस, नई मंडी, बकेवर।
13- यूपी 75 एकेडमी, फ्रेंडस कॉलोनी, इटावा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें