फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी बंगलों में बैंड बाजा बारात पर नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

रिहायशी बंगलों में बैंड बाजा बारात पर नोटिस
रक्षा संपदा विभाग लखनऊ की कार्रवाई, छावनी के तीन गेस्ट हाउसों पर चस्पा किया नोटिस
लोगों से बुकिंग न कराने को कहा, बाद में अज्ञात लोगों ने फाड़ दिया नोटिस
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। छावनी क्षेत्र स्थित रिहायशी बंगलों का व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है। यहां शादी-बारात आदि समारोह आयोजित हो रहे हैं। रक्षा संपदा विभाग लखनऊ ने शुक्रवार को ऐसे तीन बंगलों पर नोटिस चस्पा किया। इसमें लोगों से समारोहों के लिए बुकिंग नहीं कराने को कहा गया। लेकिन कुछ देर बाद अज्ञात लोगों ने इस नोटिस को फाड़ दिया।
विज्ञापन

रक्षा संपदा विभाग के सब डिवीजन अफसर (एसडीओ) बीके चौबे ने बताया कि बंगला नंबर 97, 87ए और 87 रिहायशी के लिए हैं। एक बंगला मरे कंपनी पुल के नीचे स्थित है। जबकि दो बंगले जयपुरिया स्कूल रोड पर हैं। यहां पर शादी समारोह करवाए जा रहे हैं। बंगलों का व्यावसायिक इस्तेमाल होने के मामले में रक्षा संपदा विभाग पीपीएक्ट की कार्रवाई कर रहा है। इसी के तहत यहां नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें