फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं फंसा बंदर, मासूम को काटा

Sun, 17 Jan 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजैनी जी-ब्लाक में बंदर पिंजरे में नहीं फंसा और फिर एक मासूम को शिकार बना डाला। मासूम के चीखने पर बहन बचाने पहुंची तो बंदर ने उसे भी खदेड़ लिया। 
विज्ञापन


गुजैनी एच ब्लाक निवासी विवेक गौतम की पत्नी सीमा ने बताया कि देर शाम बेटा अंश (6) कमरे में बैठे पढ़ रहा था। वे बेटी रोशनी के साथ छत पर कपड़े उठाने गई थीं, तभी अंश की चीख सुनाई दी। बेटी रोशनी दौड़कर नीचे पहुंची तो देखा कि एक बंदर, अंश को दबोच कर काट रहा था।
विज्ञापन


शोर मचाने पर बंदर ने रोशनी को भी दौड़ा लिया। शोर सुनकर वह और आस-पड़ोस वाले डंडे लेकर पहुंच गए तो बंदर पूरे कमरे में सामान फैलाता हुआ भाग निकला। इसकेे बाद वह बेटे को लेकर अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


मालूम हो कि दो दिन पहले बंदरों के आतंक के चलते वन विभाग ने जी-ब्लाक में पिंजरा रखा था, लेकिन अब तक एक भी बंदर पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें