फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रूमा में बनेगा उत्तर भारत का पहला भूल-भुलैया पार्क, 12.30 एकड़ में होगा निर्माण..लगाए जाएंगे 1.72 लाख पौधे

Wed, 03 Apr 2024 09:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रूमा स्थित चारागाह की 12.30 एकड़ की जमीन पर पार्क बनेगा, जिसमें 1.72 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पार्क के भीतर चार किमी. की लंबाई पैदल चलने के लिए है। साथ ही, अंदर आने वाले को भूल-भुलैया से बाहर आने के लिए अपना दिमाग भी लगाना होगा, क्योंकि यदि बिना दिमाग के वह चलेगा तो भटक जाएगा।
विज्ञापन
भूल-भुलैया पार्क का नक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में उत्तर भारत का पहला भूल भुलैया मेज पार्क का निर्माण नगर निगम करा रहा है। वर्तमान में गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नीचे इस तरह का पार्क बना है। रूमा स्थित चारागाह की करीब 12.30 एकड़ जमीन पर जून-2024 में पार्क बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन

इस पार्क में घूमने के दौरान आप रास्ता भूल जाएंगे। यहां से आपको निकलने के लिए दिमाग लगाना पड़ेगा। मंगलवार को नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण किया। भूल भुलैया पार्क में पजल गेम की तरह रास्ते बनाए जा रहे हैं। इस पार्क में लोगों को कई बार सही रास्ते भी गलत होने का एहसास कराएंगे।

साथ ही, पार्क की हरियाली और ताजगी उनके मन को उत्साहित करेगी। पार्क के भीतर चार किमी. की लंबाई पैदल चलने के लिए है। साथ ही, अंदर आने वाले को भूल-भुलैया से बाहर आने के लिए अपना दिमाग भी लगाना होगा, क्योंकि यदि बिना दिमाग के वह चलेगा तो भटक जाएगा।

36 प्रकार के जापानी पद्धति से तैयार किए जाएंगे पौधे
पार्क में मियावाकी पद्धति (जापानी पद्धति) से 36 प्रकार के पौधों को रोपित किया जाएगा। इस पद्धति से पौधे लगभग 30 प्रतिशत की गति से बढ़ते हैं। उद्यान अधीक्षक डॉ. वीके सिंह ने बताया कि भूल-भुलैया पार्क को करीब पांच करोड़ रुपये से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पार्क में लगेंगे ये पौधे
इस पार्क में जामुन, शीशम, अशोक, पारस, पीपल, गूलर, मौलश्री, नासपाती, शहतूत, मेहंदी, तुलसी, अर्जुन, पिलखन, गोलमोहर, कैजुरिना, सुखजैन, फाइकस, टिकोमा, चंपा, बॉटल ब्रश, जैट्रोफा, बांस, कनेर, आडू आदि को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें