महोबा के सालट गांव में बिरयानी खिलाने के मामले को लेकर हिंदू संगठन अब एकजुट हो गए हैं। सालट गांव समेत अन्य स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाए जाने के लिए हिंदु संगठनों ने शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध निर्माण को गिराए जाने की मांग की।
31 अगस्त को ग्राम सालट में उर्स के मौके पर एक एक समुदाय को बिरयानी खिलाए जाने के बाद चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद विधायक ने वन विभाग की जमीन पर बनी बाउंड्री गिराने के प्रभागीय वनाधिकारी रामजी राय को निर्देश दिए थे। जिस पर डीएफओ ने बाउंड्री गिराने का नोटिस जारी कर दिया था। इसके बाद भी मजार की बाउंड्री नहीं गिराई गई।