फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में अलग-अलग जगहों पर शिक्षिका समेत तीन ने की खुदकुशी, ये वजह आई सामने

Mon, 16 Sep 2019 07:31 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक शिक्षिका समेत तीन लोगों ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद तीनों शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन


घटना एक: पनकी जी ब्लॉक निवासी मुस्कान (19) एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। रविवार देर रात मुस्कान ने पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। पिता प्रेम चौरसिया व मां किरन ने बताया कि मुस्कान न्यूरो की बीमारी के कारण डिप्रेशन में थी। पुलिस के मुताबिक कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुदकुशी की वजह भी डिप्रेशन है।
Trending Videos
विज्ञापन

घटना दो: बर्रा सात निवासी प्लंबर ज्ञान प्रकाश (45) का शनिवार रात पत्नी श्वेता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद उसने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे हैलट में भर्ती कराया। रविवार देर रात ज्ञान प्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

घटना तीन: बिधनू के जयसिंह का पुरवा निवासी मोनू (20) दादा नगर की फैक्टरी में काम करता था। शनिवार को वह फैक्टरी से घर वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन घर लौटने पर पिता राजकुमार ने उसे जमकर फटकारा। इससे क्षुब्ध मोनू ने रविवार देर शाम खेत में जाकर जहरीला पदार्थ पी लिया। हैलट में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें