फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गैर भाजपाई पार्षदों ने नगर आयुक्त को बताईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कांग्रेस और सपा के पार्षदों ने सोमवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से विकास कार्यों में हो रहीं समस्याएं बताईं। नगर निगम अफसरों पर फाइलें अटकाने, उद्यान विभाग में कार्य ठप होने का आरोप लगया। 22 सूत्री ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त कार्यालय में करीब 40 मिनट चली वार्ता के दौरान गैर भाजपाई पार्षदों ने कहा कि नगर निगम सदन की पिछली पांच बैठकों में प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच सफाई कर्मचारी देने की घोषणा हुई पर कर्मी आज तक नहीं मिले। सदन में ही घोषणा के बावजूद प्रत्येक वार्ड में 100-100 एलईडी लाइटें व 30-30 पोल नहीं दिए गए। सात माह पहले स्वीकृत फाइलों पर टेंडर कराकर कार्य शुरू कराने, कार्यादेश जारी करने, कूड़ा गाड़ियां, स्ट्रीट लाइटें लगवाने आदि की मांग की गई। ई-फाइल व्यवस्था बंद करने, ओपन जिम व झूलों की मरम्मत, बंद सोलर लाइटों को चालू कराने व प्रत्येक पार्षद को 10-10 सोलर लाइटें देने, सीवर सफाई के लिए नई गाड़ी मंगाने की भी मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस पार्षद दल के नेता सुहेल अहमद, सपा पार्षद दल के नेता जावेद अख्तर गुड्डू, कौशिक वाजपेयी, शिब्बू अंसारी, फैजान अहमद, नूरआलम, निशा अकील शानू, फरहा सारिया, कल्पना राकेश निषाद, मधु आलोक यादव, कुंती रामविलास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें