फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी कांड में छह के खिलाफ गैर जमानती वारंट, एसपी ने वांछितों की तलाश में लगाई सर्विलांस टीम

Sun, 18 Oct 2020 04:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
किडनी कांड
विज्ञापन
किडनी कांड के छह वांछितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया हैं। वांछितों की तलाश में एसपी साउथ दीपक भूकर ने सर्विलांस टीम को लगाया है। फरवरी 2019 में बड़े स्तर पर मानव अंग तस्करी का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


जिसमें अब तक 18 लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। वहीं छह आरोपी संजय पाल, जालंधर के करन, असीम, दिल्ली में मेडिकल स्टोर संचालक केतन कौशिक, आनंद व अरविंद अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

पुलिस ने वांछितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली थी, जो मंजूर हो चुकी है। कांड में वादिनी संगीता की इसी साल शुरूआत में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


बर्रा थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि पूर्व में ईडी ने मुकदमा दर्ज कर केस के संबंध में जानकारी हासिल की थी। प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर इस कांड से जुड़े दिल्ली फोर्टिस और पीएसआरआई अस्पतालों के डॉक्टर भी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें