फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू विवाद: 160 किमी सफर के बाद मिल पाएंगे प्रश्नपत्र, 12 मई से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

Sat, 07 May 2022 06:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में होने वाली स्नातक और परास्नातक वार्षिक परीक्षाओं का विवाद खत्म नहीं हो रहा है। पहले प्रश्नपत्र डाकघर से मिलने का निर्देश, फिर नोडल सेंटर बनाए जाने की बात। अब विवि द्वारा 80 किमी दूर सेंटर्स बनाए जाने से केंद्र व्यवस्थापक परेशान हैं।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शाहू जी महाराज विवि की वार्षिक परीक्षाओं के पेपर नोडल सेंटर से मिलने हैं। विवि ने नोडल सेंटर की सूची जारी की है, जिसमें गड़बड़ी सामने आई है। कई परीक्षा केंद्रों के नोडल सेंटर 80 किमी तक दूर बना दिए गए हैं। पेपर को ले जाने और वापस आने में 160 किमी की दूरी तय करनी होगी। इससे केंद्र व्यवस्थापक परेशान हैं।

विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों ने की शिकायत
श्री ठाकुर जी महाराज महाविद्यालय बिल्हौर में है और उसका नोडल सेंटर 80 किमी दूर अकबरपुर माती में बना दिया गया है। दो पाली में पेपर होंगे। अब कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक यानी प्राचार्य को दो बार में पेपर लाने में 320 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। ऐसे में समय से परीक्षा को शुरू कराने में काफी समस्याएं सामने आएंगी महाविद्यालय के प्राचार्य ने यह शिकायत विवि प्रशासन से की है। उन्होंने नोडल सेंटर को शिवराजपुर करने की मांग की है। उनके अलावा भी कई केंद्र  व्यवस्थापकों ने नोडल सेंटर के अधिक दूरी पर होने की शिकायत की है।

विज्ञापन

विवि में 12 मई से स्नातक और परास्नातक की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। अभी तक पेपर प्रधान डाकघर से मिलने थे पर गुरुवार को विवि प्रशासन ने नोडल सेंटर से पेपर देने की बात कही थी। देर शाम इन सेंटर की सूची जारी की गई तो अधिक दूरी पर सेंटर होने की बात सामने आई। केंद्र व्यवस्थापकों का कहना है कि आने-जाने में ही काफी समय बर्बाद हो जाएगा, ऐसे में परीक्षा को समय से शुरू कराने में दिक्कत होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके मिश्र का कहना है कि कॉलेज अपनी परेशानी बताएं, समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें