फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बालिका गृह से भागी किशोरी का 72 घंटे बाद भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय बाल गृह बालिका यूनिट दो ख्योरा से भागी किशोरी का 72 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। किशोरी गुरुवार सुबह होमगार्ड से मिली। इसके बाद अधीक्षिका शर्मीला गुप्ता से मिली और मौका देखकर दूसरे गेट से निकल गई। दोपहर में खाने के दौरान इसकी जानकारी हुई तब अधीक्षिका ने नवाबगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन





बीते सात माह पहले इटावा की 18 साल की किशोरी को पुलिस ने प्रेमी के साथ पकड़ा था। उसे इटावा सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया गया। उसने घर जाने से इनकार कर दिया। इस पर आठ नवंबर 2024 को राजकीय बाल गृह बालिका यूनिट दो ख्योरा भेजा गया था। तब से वह यहीं रह रही थी। गुरुवार सुबह 10:30 बजे उसने बाल गृह से भागने के लिए पेड़ पर चढ़ने का प्रयास किया तो डाल टूट गई। इसके बाद वह गार्ड रूम में पहुंची जहां होमगार्ड मोबाइल में व्यस्त था। उसे देखकर लौट आई और अधीक्षिका के पास पहुंची। उनसे बिना बात किए हुए लौटी और चुपचाप दूसरे गेट से निकलकर कुछ दूर पर खड़े बाइक सवार के साथ बैठकर चली गई।


पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। दोपहर में खाना देने का समय आया तो इसकी जानकारी हुई। इसकी सूचना जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह को दी गई है। उन्होंने तुरंत सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो घटना की पूरी जानकारी हुई। इसके बाद नवाबगंज थाने में गुमशुदाकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि लड़की का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। वह अपने माता-पिता के पास भी नहीं पहुंची है। पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें