फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रस्ट की जमीन का एग्रीमेंट कराने के नाम पर बिल्डर से 1.25 करोड़ की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ट्रस्ट की जमीन का एग्रीमेंट कराने के नाम पर बिल्डर से 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर निवासी जनार्दन सिंह मेसर्स विराट बिल्डर्स के पार्टनर हैं। फर्म में विकास शर्मा और अजय कुमार उनके साथ पार्टनर हैं। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 2021 में आजादनगर निवासी बालकिशन गुप्ता खुद को धर्मादा ट्रस्ट का ट्रस्टी बताया। उसने पार्वती बाग्ला रोड स्थित 6,750 वर्गमीटर जमीन का नौ करोड़ रुपये में एग्रीमेंट किया जिसके एवज में उन्होंने एक करोड़ रुपये का चेक और 25 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से दिया। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि ट्रस्ट की ओर से वह जमीन से एक हजार वर्गमीटर जमीन विद्यालय को दान की जा चुकी है जहां विद्यालय संचालित हो रहा है। बाद में उन्हें फर्जी दस्तावेज बनाकर रकम हड़पने की जानकारी हुई। जब रकम मांगी तो जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें