फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांडः आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के जेल जाने के बाद कुछ ऐसा है गांव का माहौल

Mon, 30 Apr 2018 08:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर
विज्ञापन
उन्नावः विधायक कुलदीप सिंह प्रकरण में सीबीआई की जांच का सिलसिला जारी है। सीबीआई की कार्रवाई के बीच विधायक के गांव में सन्नाटा अभी भी टूटा नहीं है। विधायक के घर के बाहर जहां हर समय मजमा लगा रहता, वहां एक पखवारे से कोई नजर नहीं आ रहा है। सीबीआई की हर रोज की दस्तक के बीच गांव का कोई भी व्यक्ति विधायक प्रकरण में बोलने को भी तैयार नहीं है। 
विज्ञापन



सीबीआई की लगातार कार्रवाई से आरोपी विधायक के गांव में सन्नाटा पसरा है। दोनों पक्षों के बारे में टिप्पणी करने से लोग दूरी बनाए हैं। कोई भी व्यक्ति इस प्रकरण की सार्वजनिक तौर पर चर्चा तक नहीं कर रहा है। करीबियों में भी अफरातफरी का माहौल है। गांव के लोग विधायक पर लगे आरोपों में सीबीआई की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें निष्पक्ष जांच की उम्मीद है। गांव के लोग सीबीआई की जांच रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


दुष्कर्म के आरोपी विधायक व सहआरोपी शशि सिंह को जेल भेजने के बाद अब सीबीआई ने जांच की दिशा बदल दी है। शनिवार को गांव में पीड़ित परिवार को लेकर सीबीआई ने जांच की थी। यहां साक्ष्यों का संकलन करने के साथ सीबीआई ने ग्रामीणों से भी पूछताछ की। सीबीआई के आगे ग्रामीणों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। सूत्रों की मानें तो आने वाले दो दिनों में सीबीआई जांच में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें