किसानों की सहूलियत के लिए लालपुर शिवराजपुर में नौ साल पहले नलकूप स्थापित
किया गया था। किसानों की मांग पर विधायक रामस्वरूप सिंह ने अपनी निधि से
पैसे आवंटित किए थे। नलकूप लगने के बाद से आज तक नहीं चला।
लालपुर
शिवराजपुर गांव के किसान परेशान हैं। करीब 500 बीघा खेतों की सिंचाई नहीं
हो पा रही है। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, श्रीकांत त्रिवेदी, पप्पू, शिववीर
सिंह, भारत सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजा सिंह, अमोल सिंह ने बताया कि सन 2004
में लालपुर शिवराजपुर गांव में विधायक निधि से नलकूप नंबर 77 स्थापित किया
गया था।
विधायक निधि से कई लाख रुपये से ट्यूबवेल स्थापित कराया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि एक बार भी ट्यूबवेल नहीं चला। तब ट्यूबवेल की
इमारत व मशीनें धूल खा रही हैं। जब कि पांच सौ बीघे में खेती सिंचाई का
अभाव है। किसानों का कहना है कि उनकी नहीं सुनी गई तो वह लोग आंदोलन करने
के लिए बाध्य होंगे।