फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हत्या का नहीं मिला साक्ष्य, मोबाइल चोरी में जेल भेजा गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर के गूबा गार्डन निवासी अंकित पांडे की माैत के मामले में हत्या का साक्ष्य न मिलने पर आरोपी को पुलिस ने मोबाइल चोरी में शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कल्याणपुर के गूबा गार्डेन के रहने वाले अंकित पांडेय का शव पांच सितंबर को शिवली रोड स्थित राहुल बेकरी के पास झाड़ियों में मिला था। अंकित के भाई अतुल पांडे ने हत्या का आरोप लगा थाने में तहरीर दी थी। कल्याणपुर पुलिस ने सीसी कैमरे की मदद से शिवराजपुर निवासी आरोपी शिवराजपुर निवासी रामजी को बारासिरोही नहर के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अंकित का मोबाइल बरामद हुआ है। रामजी ने बताया कि वह अंकित पांडे को नहीं जानता था। चार सितंबर को अंकित उसे शिवली रोड पर शराब के नशे में दिखाई दिया तो मोबाइल छीना था। उसी दाैरान धक्का लगा तो अंकित गिर गया था। उसने हत्या की बात से इन्कार किया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं था जिसकी वजह से विसरा सुरक्षित किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ हत्या का कोई साक्ष्य नहीं मिला है, उसके पास चोरी का मोबाइल जरूर मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें