फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज से गुरुदेव चाैराहे से चिड़ियाघर तक भारी वाहनों की नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत गुरुदेव चौराहे से चिड़ियाघर तक सड़क निर्माण के चलते आज से भारी और व्यावसायिक वाहनों का इस मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा। निर्माण पूरा होने तक यातायात विभाग ने डायवर्जन लागू किया है।
विज्ञापन

चिड़ियाघर और मैनावती मार्ग से आने वाले बस, ट्रक समेत भारी वाहन गुरुदेव तिराहा की ओर न जाकर केस्को तिराहे से दाहिने मुड़ेंगे। इसके बाद राकेश होटल चौराहा, मकड़ीखेड़ा होते हुए रामा डेंटल कट से बाएं मुड़कर जीटी रोड से गंतव्य के लिए जाएंगे।
गुरुदेव तिराहा से चिड़ियाघर, मैनावती मार्ग, कर्बला और गंगा बैराज की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन रावतपुर की ओर जाकर मेट्रो यार्ड कट से यू-टर्न लेकर रामा डेंटल कट से दाहिने मुड़कर आगे जाएंगे। इसके अलावा भारी वाहन गुरुदेव तिराहा से जीटी रोड होकर रावतपुर और कंपनी बाग चौराहा होकर गुजरेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें