फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शमशान घाट नहीं तो सड़क पर सजा दी चिता; महोबा में ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, तीन घंटे थमे रहे पहिये

Fri, 14 Aug 2026 07:37 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,महोबा

सार

Mahoba News: कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव में श्मशान घाट की अनदेखी से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बृहस्पतिवार दोपहर ग्रामीणों ने शव के अंतिम संस्कार के लिए सड़क पर ही चिता सजा दी और जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
1 of 6
सड़क पर चिता सजाकर ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : सोशल मीडिया
कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शमशान घाट की जमीन न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मुख्य सड़क पर रखकर चिता सजा दी और यातायात पूरी तरह ठप कर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
सड़क पर चिता सजाकर ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : वीडिओ ग्रैब
करीब तीन घंटे तक लगे इस भीषण जाम में स्कूली बच्चों समेत तमाम राहगीर और वाहन फंसे रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के जल्द जमीन आवंटन के लिखित आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत हुए और वैकल्पिक स्थान पर अंतिम संस्कार संभव हो सका।
विज्ञापन

3 of 6
सड़क पर चिता सजाकर ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : वीडिओ ग्रैब

बारिश में जलभराव और जमीन न होने से बढ़ा गुस्सा

जानकारी के मुताबिक, छिकहरा गांव निवासी दीना अहिरवार की पत्नी तारा देवी (65) की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्थायी शमशान घाट न होने के कारण उन्हें अक्सर परेशानी झेलनी पड़ती है। बारिश के मौसम में गांव के वैकल्पिक अंतिम संस्कार स्थल पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे वहां शव जलाना नामुमकिन हो गया।

4 of 6
सड़क पर चिता सजाकर ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : वीडिओ ग्रैब
लगातार शिकायत और प्रार्थना पत्रों के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो नंदराम, जयप्रकाश सिंह, दिलीप कुमार, उत्तम वर्मा और अर्जुन सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव की मुख्य सड़क पर ही लकड़ी और चिता सजाकर अंतिम संस्कार करने की जिद पकड़ ली।
विज्ञापन

5 of 6
सड़क पर चिता सजाकर ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : वीडिओ ग्रैब

पैमाइश कराकर जमीन आवंटन का दिया भरोसा

सड़क पर चिता सजने और जाम की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जाम लगने के करीब तीन घंटे बाद पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सड़क पर चिता सजाकर ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : वीडिओ ग्रैब
मामले में तहसीलदार दिवाकर मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पूरी तरह न्यायसंगत है। सड़क से शव हटवाकर फिलहाल वैकल्पिक स्थान पर अंतिम संस्कार करा दिया गया है। जल्द ही गांव में पैमाइश कराकर शमशान घाट के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित और आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें