फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बार चुनाव पर नहीं बनी सहमति, दो तिथियों में होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। काफी प्रयास के बाद एल्डर्स कमेटी डीबीए के वार्षिक चुनाव को लेकर सहमति नहीं बन सकी। बाद में दोनों पक्षों ने अलग-अलग तिथियों में चुनाव कराने का निर्णय लिया। इसमें एक पक्ष का चुनाव शुक्रवार को होगा जबकि दूसरे पक्ष ने 12 नवंबर को चुनाव कराने में सहमति बनी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एल्डर्स कमेटी डीबीए के एक पक्ष की बैठक इंदिरा पार्क में चेयरमैन शांती स्वरूप पाठक की अगुवाई में हुई। इसमें चुनाव को लेकर हुई काफी देकर विचार-विमर्श किया। इसमें पदाधिकारियों ने बताया सात नवंबर को इंदिरा पार्क में चुनाव सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा। चुनाव में सभी अधिवक्ताओं से सीओपी कार्ड के साथ होना को गया है। मतदान शाम चार बजे तक होगा। मतगणना शाम पांच बजे से समाप्ति तक होगी। इसी तरह दूसरे पक्ष की डीबीए कार्यालय में एल्डर्स कमेटी की मीटिंग चेयरमैन प्रेमशंकर शर्मा की अगुआई में हुई। इस दौरान कहा कि पूर्व अवमुक्त चेयरमैन एल्डर्स कमेटी से कई बार अनुरोध के बाद भी प्रत्याशियों से जमा धन एवं चुनावी प्रपत्र कार्यालय में जमा नहीं किए गए। इसकी वजह से डीबीए के चुनाव में व्यवस्थाओं के चलते सात नवंबर को होने वाले चुनाव में देरी हो गई। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार डीबीए इटावा की मतदाता सूची में यदि कोई त्रुटि हुई है, तो उसमें दिनांक 10 नवंबर तक सुधार किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर को सुबह 8.30 बजे से मतदान शुरू होगा। बैठक में राघवेंद्र नारायण सिंह सेंगर, विद्याराम भारती, सदस्य एल्डर्स कमेटी, अध्यक्ष अनिल गौर, महामंत्री देवेंद्र पाल सिंह, प्रशांत दुबे, वीरेंद्र यादव, हैप्पी ठाकुर, रामेंद्र चौहान, हरबिलास दोहरे, संतोष सिंह चौहान दीपू भदौरिया, गोपाल कृष्ण भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें