इटावा। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ की संयुक्त बैठक सिंचाई संघ भवन में आयोजित हुई। इसमें दोनों संघों के अध्यक्ष पूरन सिंह व दीपक कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुई। इसका संचालन नीरज यादव ने किया। सचिवों ने अफसरों की तानाशाही पूर्ण रवैया का एक स्वर से विरोध करते हुए अनावश्यक रूप से कर्मचारी को परेशान करने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी विरोध किया गया। साथियों ने बताया गया कि हमारे कुछ साथियों को जिला स्तर पर नियम विरुद्ध तरीके से बिना नोटिस दिए ही निलंबन कर दिया है। वर्तमान में पांच सचिव जिला स्तर पर संबद्ध है। वहीं, ब्लॉक बढ़पुरा के बीडीओ ने शासन के आदेश के बाद भी दीपावली का बोनस एवं वेतन आज तक नहीं दिया गया है। फैमिली आईडी के नाम पर 40 ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं 14 ग्राम विकास अधिकारियों का अक्तूबर का जिला स्तर से वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा उच्चाधिकारियों ने कुछ सचिवों का एक-दो का वेतन तथा वेतन वृद्धि रोक रखा है। यदि एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो सचिव कार्य बंद कर विकास भवन के गेट पर धरना प्रदर्शन करने एवं आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में मनोज कुमार मिश्रा, बब्बू राजा, स्नेह लता, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।