पुखरायां रेल हादसे में आतंकी साजिश होने का खुलासा हो जाने से रेलवे की लापरवाही पर पर्दा नहीं पड़ेगा। लापरवाही के दोषियों पर कार्रवाई होगी ही। जर्जर ट्रैक, खराब बोगियों और दूसरी तकनीकी समस्याओं के हादसे पर पड़े प्रभाव की जांच सीआरएस कर रहे हैं।
पुखरायां हादसे के बाद रूरा में सियालदह-अजमेर और शुक्लागंज के पास पलटी मालगाड़ी की जांच भी जारी है। तीनों रेल हादसों की जांचों में पुखरायां में इंदौर-पटना की जांच सीआरएस पीके आचार्य ने पूरी कर ली है। इस रिपोर्ट में ट्रेन हादसे की प्रमुख वजहें सामने आई हैं। रिपोर्ट का खुलासा रेलवे मंत्रालय को करना है।