फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू यादव को बीजेपी का इंट्री पास लेकिन नित्यानंद ने ये शर्त भी बताई

Wed, 06 Dec 2017 09:46 AM IST
रामजी द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने निकाय चुनाव में ईवीएम को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब दिया। इस दौरान उन्होने लालू यादव को सशर्त बीजेपी का इंट्री पास दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन







 

भाजपा एक विचारधारा है

बच्चों को सम्मानित करते नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला
नित्यानंद जीडी गोयनका स्कूल के पांचवें स्थापना दिवस पर कानपुर आए। इस दौरान उन्होने कहा कि भाजपा एक विचारधारा है जहां देश की सवा सौ करोड़ आबादी को जोड़ने का काम किया जा रहा है। यहां जातीय और जोड़- तोड़ की राजनीति नहीं की जाती। अच्छी विचारधारा रखने वाले अन्य दलों के नेताओं को भी शामिल किया जा रहा है।


 

...तो पार्टी उनका भी स्वागत करेगी

नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला
जो नेता अभी तक अन्य पार्टियों में थे और पछतावा होने पर स्वच्छ छवि के साथ भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। उन्हें पार्टी में जगह दी जा रही है। अगर लालू यादव भी हृदय परिवर्तन कर भाजपा के सिद्धांतों पर काम करना चाहें तो पार्टी उनका भी स्वागत करेगी। ये बातें बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कही। वह मंगलवार को एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में आए थे। 


 
विज्ञापन

‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’

नित्यानंद राय
नगर निकाय चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी के सवाल पर कहा कि ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’। सभी दलों को अपनी वास्तविक स्थिति का आभास हो गया है। चारों तरफ सूपड़ा साफ होने पर ईवीएम खराब होने का राग अलाप रहे हैं। ईवीएम हो या बैलट दोनों तरह की वोटिंग में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। कुछ जगहें ऐसी हैं जहां किन्हीं कारण हार का सामना करना पड़ा। गुजरात चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होगी। यह भाजपा की अभी तक की सबसे बड़ी जीत होगी और कांग्रेस की सबसे बड़ी हार होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें