रसूलाबाद। नगर के स्नेह लता गुप्ता मेमोरियल डिग्री कॉलेज मैदान पर उमंग महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बालिकाओं की सौ मीटर दौड़ में नित्या और डेढ़ सौ मीटर दौड़ में पूनम ने बाजी मारी।
कॉलेज के प्रबंधक विनीत कुमार गुप्ता ने फीता काटकर उमंग महोत्सव का शुभारंभ किया। प्रबंधक ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। खेलकूद में पारस्परिक प्रेम की भावना पैदा होती है। ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं रहता है। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंशिका यादव द्वितीय व सुहानी बाजपेयी तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में रचना देवी द्वितीय व माही तृतीय रहीं। बालक वर्ग की 400 मीटर की दौड़ नितिन पाल प्रथम, शिवम वर्मा द्वितीय व अनुज तृतीय स्थान पर रहे।
1500 मीटर दौड़ में मेजर विक्रम सिंह प्रथम, सक्षम यादव द्वितीय, सत्यम पाल तृतीय रहे। बालिका वर्ग की गोला फेंक में साधना प्रथम, लक्ष्मी देवी द्वितीय रहीं। बालक वर्ग गोला फेंक में आयुष वर्धन त्रिपाठी प्रथम, विनय द्वितीय व प्रांशु गुप्ता तृतीय रहे। बालिका वर्ग की चक्का फेंक में साधना प्रथम, लक्ष्मी देवी द्वितीय व सुनीता देवी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की चक्का फेंक स्पर्धा में आयुष वर्धन त्रिपाठी प्रथम, प्रांशु गुप्ता द्वितीय व सत्यम पाल ने तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में रिचा कैप्टन की टीम विजयी रही। यहां प्राचार्य डॉ. अमित कुमार गुप्ता, उपप्रबंधक प्रवेश कुमार यादव, विवेक पांडेय, जीतू त्रिपाठी, दिनेश राजपूत, सिद्धराम, डॉ. अनुराधा, संतोष बाजपेई, सीके त्रिपाठी, आरएन शुक्ला रहे।