फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत नृत्य गोपाल दास ने दिया बड़ा बयान, बोले- राम मंदिर न बना तो भाजपा को क्षति

Tue, 22 Jan 2019 02:50 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महंत नृत्य गोपाल दास
विज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के रहते राम मंदिर का निर्माण नहीं होता है तो इससे देश और भाजपा को क्षति होगी। मंदिर का निर्माण हो जाता है तो इससे दोनों का लाभ भी होगा।
विज्ञापन


सोमवार को प्रयागराज जाने से पहले कानपुर के सरसैया घाट स्थित राम जानकी मंदिर में उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण नहीं होता है तो धर्म संसद में साधु-संत अगला फैसला लेंगे।
विज्ञापन

महंत नृत्य गोपाल दास
राम मंदिर मुद्दा कांग्रेस के एजेंडे में शामिल करने पर विहिप द्वारा उसके समर्थन के सवाल पर बोले कि राम मंदिर का ताला कांग्रेस के ही शासनकाल में खुला था। अब यदि कांग्रेस मंदिर निर्माण से भी जुड़े, तो निश्चित तौर पर उसे समर्थन मिलेगा।

साधु-संतों को पेंशन देने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार साधु-संतों की है। उनके हित में फैसला होगा। जब से प्रदेश में योगी सरकार आई है तब से साधु-संतों का ध्यान रखा जा रहा है। इस बात की पुष्टि कुंभ में हो भी रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें