फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 15 को गडकरी करेंगे तीन राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण, रिंगरोड का भी होगा शिलान्यास, तैयारियां शुरू

Fri, 09 Feb 2024 10:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी 15 फरवरी को लगभग 17500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर शहर के साथ ही उन्नाव, रायबरेली में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 15 फरवरी को शहर आएंगे। वे चौड़े किए गए जीटी रोड, प्रयागराज राजमार्ग, नवनिर्मित उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग का लोकार्पण करेंगे। चारों परियोजनाओं की लागत करीब 17500 करोड़ रुपये है। रिंग रोड का शिलान्यास भी करेंगे। उनके आने की सूचना पर विभागीय अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन

एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री के 15 फरवरी को लोकार्पण, शिलान्यास के लिए यहां आने की पुष्टि की है। एडीएम (सिटी) राजेश कुमार ने भी संभावना जताई है। इससे पहले आठ जनवरी को कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी के यहां, उन्नाव और रायबरेली आगमन के लिए प्रोटोकॉल जारी हुआ था, पर अचानक कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें