फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीता अंबानी आईं, बैराज पर किया गंगा पूजन

Sun, 22 May 2016 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम में वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात करते उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और अनंत। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रिलायंस समूह और आईपीएल टीम मुंबई इंडियस की मालकिन नीता अंबानी शनिवार शाम गुपचुप तरीके से शहर आईं और गंगा बैराज जाकर दो बार गंगा की पूजा की। इस दौरान मर्सिडीज कारों का उनका काफिला शहर के कई पॉश इलाकों में भी घूमा और नजारे लिए। वे ग्रीनपार्क स्टेडियम भी पहुंची और अपनी मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाड़ियों से मिलीं। मैच खत्म होने के बाद वे देर रात अपनी टीम के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन


नीता अंबानी का कानपुर आने का दौरा पहले से तय था। शनिवार को उनका निजी विमान बड़ा होने के कारण चकेरी एयरपोर्ट में उतर नहीं पाया इसलिए विमान को लखनऊ में लैंड कराना पड़ा। फिर उनके बेटे आकाश उन्हें अपने विमान से लेने लखनऊ गए।  देर शाम शहर आकर नीता अंबानी गुप्त तरीके से गाड़ियों के काफिले के साथ शहर घूमने निकलीं।

सबसे पहले गंगा बैराज जाकर गंगा की पूजा की और बाद में करीब आधा घंटा स्टेडियम में अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ बिताया। इसके बाद देर रात वे फिर गंगा बैराज गईं और पूजन किया। उनके साथ उनके निजी सुरक्षा कर्मी और अधिकारी भी थे। मैच खत्म होने के बाद वे अपनी टीम और बच्चों आकाश और अनंत के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


देर रात एयरपोर्ट पर उनके लिए होटल लैंडमार्क से खाना पैक कराकर भेजा गया। आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने बताया कि नीता अंबानी का कार्यक्रम लेट हो गया था। वे आईं और रात में ही लौट गईं।

नीता अंबानी का बेटा जाम में फंसा
ग्रीनपार्क में मैच देखने आए मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की मालकिन नीता अंबानी का बेटे अनंत अंबानी जाम में फंस गए। शाम सात बजे लग्जरी कार और कड़ी सुरक्षा के बीच अनंत का काफिला ग्रीन पार्क के पास जाम में फंस गया। अंबानी घराने के बेटे जाम में फंसने की सूचना मिलते ही अफसर और पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

आनन-फानन में अफसरों ने कड़ी मशक्कत से काफिले को वीआईपी गेट तक पहुंचाया। इस दौरान कई पुलिस कर्मी तो सिर्फ नीता अंबानी के बेटे की एक झलक पाने को बेताब दिखे। आईपीएल के इंतजाम में करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी पुलिस प्रशासन की इंतजाम और व्यवस्था सुस्त रही।

वित्त मंत्री का काफिला भी जाम से जूझा
वित्तमंत्री अरुण जेटली का काफिला ग्रीन पार्क से निकलते ही जाम में फंस गया। ग्रीनपार्क की सुरक्षा में मौजूद पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्क से केंद्रीय मंत्री को जाम से बाहर निकाला। इस दौरान एसएसपी खुद खड़े होकर रास्ता साफ कराने नजर आए। अव्यवस्थाओं के चलते पुलिस कर्मी और अफसर देर रात तक जूझते रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें