फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस का ऑपरेशन क्लीनः कानपुर में 'अब तक 19' हाफ एनकाउंटर, ये है आगे की तैयारी

Tue, 25 Dec 2018 09:00 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
यूपी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। कानपुर में 'अब तक 19' हाफ एनकाउंटर हो चुके हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो अभी टार्गेट 100 अपराधियों को लंगड़ा करने का है। ताकि ये बदमाश अपराध से दूर हो सकें। यदि अपराध करें तो भाग न सकें। कानपुर में जरीब चौकी चौराहे के पास सोमवार सुबह सीसामऊ थाने की पुलिस की घेराबंदी पर शातिर अमरदीप उर्फ माइकल थापा ने गोली चला दी।
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान बाएं पैर में गोली लगने से अमरदीप घायल हो गया। उसका साथी राज कपूर भाग निकला। हैलट में उपचार के बाद शातिर को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
सीओ सीसामऊ जनार्दन दुबे ने बताया कि थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्या टीम के साथ गश्त पर थे। इसी बीच उन्हें पता चला कि दो बदमाश फजलगंज से अफीम कोठी की तरफ स्कूटी से जा रहे हैं। जरीब चौकी चौराहे के पास घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई, जिसमें एक गोली कर्नलगंज, बजरिया निवासी अमरदीप के बाएं पैर में लगी। उसका साथी बजरिया निवासी राज कपूर स्कूटी छोड़कर भाग निकला।
 

4 of 6
डेमो पिक
मौके से चोरी की स्कूटी के अलावा तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। सीओ के मुताबिक अमरदीप बजरिया थाने से लूट के एक मामले में फरार चल रहा था। शहर के विभिन्न थानों में अमरदीप के खिलाफ चोरी, लूट, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, विस्फोटक अधिनियम, एनडीपीएस समेत अन्य धाराओं के 16 मामले दर्ज हैं। हैलट के डॉक्टरों के स्वस्थ्य घोषित करने पर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
मुठभेड़ पर पत्नी ने उठाया सवाल, हंगामा
एक बार फिर मुठभेड़ में बदमाश के पकड़े जाने के पुलिस के दावे पर सवाल उठा है। शातिर अमरदीप की पत्नी डॉली ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया। साथ ही हैलट में हंगामा किया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वॉयरल हुआ, तो पुलिस अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर उसे अपने तरीके से समझाया। डॉली के मुताबिक अमरदीप शनिवार रात घर के बाहर आग ताप रहा था। तभी, पुलिस कर्मी अमरदीप को पकड़ कर ले गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
कहा था कि पूछताछ के बाद अमरदीप को छोड़ दिया जाएगा। पुलिस पति को छोड़ने के बजाय बजरिया और सीसामऊ थाने में उन्हें रखे रही। सोमवार सुबह जरीब चौकी के पास सन्नाटा पाकर गोली मारने के बाद मुठभेड़ दिखा दी। पुलिस अफसरों का कहना है कि पति को बचाने के लिए डॉली फर्जी आरोप लगा रही है। शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए शोएब उर्फ महताब अख्तर की मां शाइस्ता बेगम ने भी पुलिस पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें