चित्रकूट से दिल दहला देने वाली खबर है। यहां होली खेलने के बाद मां के साथ खेत की रखवाली करने गई नौ साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। मासूम बच्ची को कुल्हाड़ी से काटकर कुएं में शव फेंक दिया।
मौके पर पहुंची एसडीएम और पुलिस ने कुएं से शव बाहर निकलवाया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, मऊ थाने के खंडेहा गांव की रहने वाले बृजलाल की नौ वर्षीय बेटी दक्षिण तरफ बगीचे के पास अपनी मां के साथ खेत की रखवाली करती थी।
शाम पांच बजे मां अपनी बच्ची को अकेली छोड़कर चली आई थी। मौके मिलते ही आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया। मासूम के शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले हैं। मृतक का पिता बृजलाल मौर्या बाहर गया हुआ था। दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।