फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना साधेंगे शहर के नौ खिलाड़ी

विज्ञापन
तीरंदाजी प्रतियोगिता प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी कोच के साथ। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। एनएमएल केरला पब्लिक स्कूल, टाटानगर (झारखंड) में 24 से 27 जुलाई तक हुई सीबीएसई जोनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में 45 टीमों के करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कानपुर के नौ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 से 27 सितंबर तक पंजाब के संगरूर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है।
विज्ञापन


कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय स्कूल की टीम ने इंडियन राउंड के टीम इवेंट में 720 में 408 का स्कोर हासिल कर छठवां स्थान हासिल किया। गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बलजोत सिंह ने रिकर्व राउंड 720 में 488 स्कोर किए।

जय नारायण विद्या मंदिर के अभिषेक कुशवाहा ने कंपाउड राउंड में 720 में 533 का स्कोर कर चौथा स्थान हासिल किया। आर्मी स्कूल की सीमा यादव इंडियन राउंड में 720 में 484 स्कोर करते हुए चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


वहीं, आर्मी स्कूल के आर्यन पाल ने अंडर-17 कंपाउड राउंड में 720 में 325 का स्कोर कर पांचवां स्थान पाया। अंश सिंह ने अंडर-14 कंपाउड राउंड में 720 में 424 का स्कोर कर पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें