फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ स्नान कर लौट रहा था परिवार, रास्ते में पेड़ से टकरा गई कार, नौ घायल

Sat, 02 Mar 2019 06:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
फतेहपुर शनिवार दोपहर प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे कानपुर के एक परिवार की इनोवा कार साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में परिवार के नौ लोग घायल हुए। जिला अस्पताल से दो को कानपुर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


कानपुर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी श्रीशंकर, पत्नी सरिता, बेटी दिव्या, भाई कमलेश तिवारी, प्रेमशंकर,  चंद्रभान तिवारी, भतीजा मयंक, प्रशांत, चंद्रभान की पत्नी गीता तिवारी को लेकर इनोवा कार से प्रयागराज गए थे। शनिवार को लौटते समय कार सवार डिवाइडर साइड पर थे।
विज्ञापन

इनोवा अनियंत्रित होने से पेड़ में जा टकराई

दोपहर को मलवां थाना क्षेत्र हाईवे के कोराईं मोड़ के पास अचानक डिवाइडर से एक साइकिल सवार सामने आया। उसे बचाने में इनोवा चला रहे श्रीशंकर ने बाएं ओर कार को घुमाया। इनोवा अनियंत्रित होने से पेड़ में जा टकराई। कार का आगे से काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस व एंबुलेंस को खबर दी गई। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। कार में फंसे कमलेश तिवारी को क्रेन की मदद से आधे घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। डाक्टरों ने सरिता, कमलेश की हालत गंभीर देखकर उन्हें कानपुर रेफर किया।

चंद्रभान तिवारी ने बताया कि उन लोगों की पनकी में पूजा घर की दुकाने हैं। सभी एक परिवार और कारोबार करते हैं। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार थाने में खड़ी कराई गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें