फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीटेक्निक के नौ कोर्स रिवाइज्ड

Sat, 06 Feb 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय, अनुदानित और सेल्फ फाइनेंस पालीटेक्निक के नौ कोर्स रिवाइज्ड करने पर प्राविधिक शिक्षा परिषद की हाई लेवल कमेटी ने मुहर लगा दी है। अब सत्र 2016-17 से रिवाइज्ड कोर्स पढ़ाया जाएगा। यह सत्र जुलाई से शुरू होगा।
विज्ञापन


सभी कोर्स औद्योगिक इकाइयों की मांग के हिसाब से बने हैं। इससे पहले पालीटेक्निक के 27 कोर्स रिवाइज्ड किए गए थे। कानपुर सहित यूपी के अन्य जिलों में 400 से ज्यादा राजकीय, अनुदानित, सेल्फ पालीटेक्निक हैं। इनमें तीन लाख से ज्यादा स्टूडेंट पढ़ते हैं। सबका कोर्स शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईआरडीटी) कानपुर डिजाइन और रिवाइज्ड करता है।

इसी संस्थान ने इस बार भी कोर्स डिजाइन किया है। निदेशक कफील अहमद ने बताया कि कोर्स औद्योगिक इकाई, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आईआरडीटी के एक्सपर्ट की सलाह से बने हैं। सभी चैप्टर नई तकनीकी पर आधारित हैं। कंप्यूटर से संबंधित जो भी कोर्स हैं, उसमें नए साफ्टवेयर, टेक्नोलॉजी को जगह दी गई है।
विज्ञापन


प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में भी बदलाव किया गया है। अब कलर फुल प्रिंटिंग का महत्व बढ़ा है। इसकी आधुनिक और सामयिक तकनीक को चैप्टर में जगह दी गई है। कारपोरेट कल्चर के हिसाब से ही आफिस डेकोरेशन और पर्सनल असिस्टेंट का कोर्स भी बदला है।

ये कोर्स रिवाइज्ड
पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग, पीजी डिप्लोमा इन वेब डिजाइनिंग, कंप्यूटर अप्लीकेशन फॉर इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इन प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, डिप्लोमा इन होम साइंस, डिप्लोमा इन मॉडर्न आफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटरियल प्रैक्टिस, पीजी डिप्लोमा इन एकाउंटेंसी और पीजी डिप्लोमा इन बायोटेक्नोलॉजी।

पालीटेक्निक स्टूडेंटों को एलएंडटी में जॉब
राजकीय पालीटेक्निक के स्टूडेंटों का कैंपस सेलेक्शन करने अब बड़ी नेशनल, मल्टीनेशनल कंपनियां आ रही हैं। एलएंडटी के कंस्ट्रक्शन डिवीजन ने पहली बार सात स्टूडेंटों का सेलेक्शन किया।

इन सबको पहले साल तक 2 लाख 16 हजार रुपये वेतन मिलेगा। दूसरे साल से वेतन पैकेज 3 लाख 36 हजार रुपये हो जाएगा। यह अब तक का सर्वाधिक वेतन पैकेज होगा। इससे पहले सर्वाधिक वेतन पैकेज 3 लाख रुपये था।

राजकीय पालीटेक्निक से 2015-16 की पढ़ाई करने वाले 350 स्टूडेंटों को जॉब मिल गई है। सबसे ज्यादा 150 स्टूडेंटों का कैंपस सेलेक्शन मदरसन ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग अहमदाबाद ने किया है।

इस कंपनी ने सालाना डेढ़ लाख रुपये का वेतन पैकेज ऑफर किया है। श्रीराम आटोमोबाइल ने छह स्टूडेंटों को जॉब दिया है। सबकी ज्वाइनिंग जून, जुलाई तक हो जाएगी।

प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. एसपी सोनी ने बताया कि फरवरी, मार्च में और कंपनियां आएंगी। इस दौरान 200 स्टूडेेंटों का सेलेक्शन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें