फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ आईआईटीयंस टर्मिनेट, 64 को राहत

Wed, 09 Jan 2019 06:55 AM IST
संदीप भट्ट यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर से बीटेक कर रहे नौ छात्रों को टर्मिनेट कर दिया गया है जबकि 64 छात्रों को राहत दी गई है। पढ़ाई में खराब प्रदर्शन के कारण टर्मिनेट किए गए छात्रों की अपील के बाद मंगलवार को हुई इमरजेंसी सीनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इससे पहले परास्नातक और पीएचडी में टर्मिनेट किए गए छात्रों की अपील पर फैसला लिया जा चुका है।
विज्ञापन


आईआईटी प्रशासन ने एकेडमिक स्तर पर निरंतर खराब प्रदर्शन कर रहे स्नातक, परास्नातक और पीएचडी के करीब 136 छात्र-छात्राओं को टर्मिनेट किया था। छात्रों की मांग पर संस्थान ने उन्हें अपील का मौका देते हुए यह स्पष्ट करने के लिए कहा था कि क्यों उन्हें टर्मिनेट नहीं किया जाए। इस पर सभी 136 छात्र-छात्राओं ने कारण बताया था। पिछले दिनों हुई सीनेट की बैठक में परास्नातक और पीएचडी के 63 छात्रों की अपील पर विचार हुआ था। इसमें नौ छात्रों को टर्मिनेट किया गया था और 54 छात्रों को राहत दी थी। मंगलवार को स्नातक के 73 छात्रों की अपील पर विचार हुआ। घंटों चली बैठक में एक-एक छात्र की अपील पर सुनवाई हुई। समिति ने नौ छात्रों को टर्मिनेट कर दिया है जबकि 64 को राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें