फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रधानमंत्री को मेट्रो की जानकारी देने के लिए लगेंगे नौ बोर्ड, आईआईटी स्टेशन में किए जा रहे विशेष बंदोबस्त

Tue, 14 Dec 2021 03:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पीएम से पहले 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं। सीएम के गीता नगर मेट्रो स्टेशन से डिपो या सीएसए हेलीपैड जाने की संभावना के मद्देनजर भी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेट्रो की जानकारी देने के लिए आईआईटी स्टेशन में नौ डिस्पले बोर्ड लगेंगे। बोर्डों में मेट्रो के परिचय, सुविधाओं से लेकर कोरोना काल की उपलब्धियों की सचित्र जानकारी दी जाएगी। सभी स्टेशनों में कोरोना से बचाव के संदेश देने के साथ ही पीले रंग के पोस्टर भी लगेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने प्रधानमंत्री के 28 दिसंबर को आगमन की तैयारियां तेज कर दी हैं। पीएम आईआईटी मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन का लोकार्पण करेंगे। इसी स्टेशन में आर्ट गैलरी बनाई जा रही है। इस गैलरी में आठ गुणा चार फीट आकार के नौ डिस्पले बोर्ड लगेंगे।

अलग-अलग बोर्डों में अत्याधुनिक मेट्रो ट्रेन, स्टेशनों, डिपो, मेट्रो परियोजना की जानकारी, महिलाओं को मिलने वाली सुविधाएं, दिव्यागों के लिए किए गए विशेष बंदोबस्त, पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए विशेष उपायों, कोरोना काल में चुनौतियों के दौरान आपदा को अवसर में बदलते हुए तेजी से निर्माण आदि की जानकारी देने की योजना बनाई गई है। लखनऊ मेट्रो की तर्ज पर स्थानीय मेट्रो के सभी स्टेशनों में जगह-जगह पीले रंग के पोस्टर लगेंगे, जिनके माध्यम से कोरोना से बचाव के लिए संदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशनों में सीएम के आने की तैयारियां
पीएम से पहले 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं। सीएम के गीता नगर मेट्रो स्टेशन से डिपो या सीएसए हेलीपैड जाने की संभावना के मद्देनजर भी तैयारियां की जा रही हैं। संभावित कार्यक्रम के अनुसार वहां से वे निराला नगर रैली स्थल की तैयारियां देखने भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें