फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद फैक्टरी से नौ बाइकें बरामद, दो वाहन चोर गिरफ्तार, दोनों पर दर्ज कई मुकदमे

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी व बरामद बाइकें। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में सक्रिय दो वाहन चोरों को स्वाट टीम ने भोगनीपुर पुलिस की मदद से रविवार को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुखरायां कस्बे में बंद एक फैक्टरी से चोरी की नौ बाइकें भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

चोरी की बाइकों को बिक्री के लिए कहीं और ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच भनक पुलिस को लग गई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए शातिर कई जनपदों में वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।
एसपी केशव कुमार चौधरी ने जिले में वाहन चोर गिरोह को पकड़ने के लिए स्वाट टीम को लगाया था। टीम के प्रभारी प्रशांत गौतम की छानबीन में सामने आया कि पुखरायां में हाईवे किनारे एक बंद फैक्टरी में चोरी की बाइकें रखी गई हैं।
विज्ञापन

चोर उन्हें कहीं ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। स्वाट टीम प्रभारी ने पुखरायां कस्बा इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी व भोगनीपुर कोतवाली से पुलिस टीम का सहयोग लेकर फैक्टरी में दबिश दी। फैक्टरी से सजेती कानपुर के धीरेंद्र सिंह यादव, मंगटा गजनेर के अतुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
इनके पास से चोरी की नौ बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की तलाशी ली तो धीरेंद्र के पास 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। चोरों ने अलग-अलग स्थानों से बाइकें चोरी करने की बात पुलिस की पूछताछ में स्वीकार की है।
धीरेंद्र पर भोगनीपुर कोतवाली में चोरी के चार व अतुल पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनका अन्य जनपदों में भी आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें