फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजपुर कांड में नौ गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2015 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजपुर में रविवार को बदमाश समझकर युवक को पीट-पीटकर मार डालने के मामले में पुलिस ने 12 लोगों की पहचान कर ली है। इनमें नौ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। तीन अन्य लोगों की तलाश में पुलिस टीमें छापे मार रही हैं। शक के दायरे में आए 19 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है। उधर, गिरफ्तारी से नाराज गांव वालों ने थाने में हंगामा और नारेबाजी की। एसओ ने किसी तरह उन्हें समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन


युवक की शिनाख्त न होने पर महाराजपुर पुलिस ने जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो और आसपास के जिलों में युवक का फोटो और हुलिया भेजा है। दरोगा सुखराम रावत, दरोगा बृजेश कुमार और सिपाही केदार नाथ ने टीम के साथ जाजमऊ की टेनरियों में जाकर युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की पर नतीजा सिफर रहा।

उधर, पुलिस ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड फोटो और वीडियो के आधार पर शेखपुर गांव के अरुण कुमार निषाद, प्रवीण कुशवाहा, राघवेंद्र कोरी, अखिलेश यादव, जाना गांव के बैजनाथ यादव, रामसजीवन उर्फ अद्धा, अभिषेक, कल्लू कश्यप और प्योंदी गांव के रोहित यादव (मूल निवासी शिवली (कानपुर देहात) के गुलाही गांव) को देर रात उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी राजकुमार निषाद, दीपू निषाद और संतोष उर्फ नाई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसओ अखिलेश गौड़ ने बताया कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया है। मरने वाले युवक का शव पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर, गांव के युवकों की गिरफ्तारी के बाद परिवार और गांव के लोगों ने महाराजपुर थाने के बाहर डेरा डाल दिया। हिरासत में लिए गए लोगों को पूछताछ के बाद रिहा करने का भरोसा देने के बाद भी लोग वहां डटे रहे। दोपहर में नौ लोगों को जेल भेजने पर लोग भड़क गए।

पूर्व पार्षद उमाकांत यादव की अगुवाई में गांव वालों ने हंगामा और नारेबाजी की। बवाल बढ़ता देख नर्वल एसओ को भी बुला लिया गया। पुलिस अफसरों के निर्दोष को जेल न भेजने का भरोसा देने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें