कानपुर। सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की ओर से ‘स्वदेशी से स्टार्टअप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीबीए के छात्र निखिल दुबे ने कारीगर : हर कला की कहानी के माध्यम से कारीगरों को वैश्विक मंच देने की बात कही।
उन्हें विजेता घोषित किया गया। वहीं बीकॉम ऑनर्स की आकांक्षा यादव ने ''कलाकाशी : एस्थेटिक इंडियन क्राफ्ट फ्यूजन'' और अभिनव द्विवेदी ने ‘पुनः’ का आइडिया बताकर क्रमश : दूसरा और तीसरा स्थान जीता। विभिन्न पाठ्यक्रमों से कुल 11 छात्रों ने इनोवेटिव आइडिया प्रस्तुत किए। प्रो. सुधांशु पाण्डिया, डॉ. सुदेश श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी, अंशु सिंह, श्रीप्रकाश नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)