फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav 2023: चुनाव से पहले ही कई सीट पर सियासी दलों ने मानी ‘हार’, लड़ाई से पहले ही छोड़ा मैदान

Sun, 30 Apr 2023 12:48 PM IST
शिखा पांडेय तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज जिले की आठ नगर निकायों में तीन नगर पालिका परिषद व पांच नगर पंचायत हैं। हैरानी यह है कि इन सबके बीच कई नगर निकाय ऐसी हैं, जहां कई पार्टियों ने अपना उम्मीदवार ही नहीं उतारा। किसी ने उतारा भी तो उम्मीदवार ही ने पार्टी को झटका दे दिया। 
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज की सियासी कुर्सी पर कब्जा के लिए सभी सियासी पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है। अपना उम्मीदवार उतारने से पहल खूब मंथन किया गया। नाराज कर एक नाम पर मुहर लगाई गई। उसके बाद मैदान में उतरकर जनता से हिमायत मांगी जा रही है। इन सबके बीच एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि कुछ सीट ऐसी हैं, जिन पर बड़ी सियासी पार्टियों ने अपना दावा ही छोड़ दिया है। सीधे तौर पर कहें तो वहां लड़ने के लिए एक अदद लड़ाका ही नहीं मिल सका।

विज्ञापन


जिले की आठ नगर निकायों में तीन नगर पालिका परिषद व पांच नगर पंचायत हैं। हैरानी यह है कि इन सबके बीच कई नगर निकाय ऐसी हैं, जहां कई पार्टियों ने अपना उम्मीदवार ही नहीं उतारा। किसी ने उतारा भी तो उम्मीदवार ही ने पार्टी को झटका दे दिया। इत्तेफाक से सभी निकाय नगर पंचायत हैं। अलग-अलग सीट से अलग-अलग वजहों से मैदान छोड़ने वालों में भाजपा, बसपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी भी शामिल है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जिले की सभी आठ नगर निकायों में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं।

समधन से भाजपा ने किया किनारा
देश-प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा ने समधन से कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया। बाकी की सात सीट पर उसके उम्मीदवार हैं। हालांकि शुरू में संगठन की ओर से यही कहा जा रहा था कि पार्टी यहां चुनाव लड़ेगी। हालांकि बताया जा रहा है कि नामांकन के आखिरी दिन तक कोई योग्य चेहरा नहीं मिलने की वजह कर पार्टी ने वहां किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया।

बसपा और कांग्रेस को दो सीट पर मिला झटका
बसपा भी आठ में से छह ही सीट पर लड़ रही है। दो सीट पर उसे उम्मीदवारों से ही झटका लगा है। तालग्राम से घोषित प्रत्याशी सलमान सिकंदर ने नामांकन ही वापस ले लिया। सिकंदरपुर नगर पंचायत में भी उम्मीदवार ने मैदान छोड़ दिया। इसी तरह कांग्रेस भी आठ में से छह सीट पर ही लड़ रही है। उसके भी दो नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मैदान में नहीं हैं। सौरिख से नामांकन कराने वाले पृथ्वीनाथ ने बाद में नामांकन ही वापस ले लिया। सिकंदरपुर के घोषित प्रत्याशी विनय शर्मा बीमार पड़ गए और नामांकन नहीं करा सके।
विज्ञापन

आठ में तीन ही सीट पर लड़ रही आप
दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने चुनाव की घोषणा से पहले सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। अब वह सिर्फ तीन ही सीट कन्नौज, गुरसहायगंज, तालग्राम में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही है। छिबरामऊ, सौरिख, समधन, सिकंदरपुर और तिर्वा में उसका कोई उम्मीदवार नहीं है।

यह भी पढ़ें - अपनों की बगावत ने पार्टियों की बढ़ाई परेशानी, टिकट न मिलने से नाराज कई ने उठाया 'बगावत का झंडा'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें