फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...गुड मॉर्निंग। अलसाना छोड़िये और फटाफट तैयार हो जाइए

Wed, 22 Nov 2017 09:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में मतदान शुरू, राजू श्रीवास्तव ने भी की वोट देने की अपील
विज्ञापन
...गुड मॉर्निंग। अलसाना छोड़िये और फटाफट तैयार हो जाइए। आज का दिन आप सभी के लिए खास है। निकाय चुनाव के रूप में लोकतंत्र का उत्सव आपकी सहभागिता का इंतजार कर रहा है। सुबह 7:30 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग जरूर कीजिए। बिना किसी डर या लालच के चुन लीजिए अपनी पसंद के महापौर और पार्षद को। यही तो मौका है अपने शहर, मोहल्ले और गली की छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करने और अपने प्यारे शहर को सुंदर बनाने का। मतदान केंद्र सज चुके हैं पोलिंग पार्टियां जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। बस आपका इंतजार है। आपकी छुट्टी भी है। गरमागरम कचौड़ी, पकौड़ी, जलेबी सब खाइयेगा लेकिन वोट डालने के बाद। आपने वर्षों मुसीबत सहीं, कितनी ही बार आपकी अनसुनी हुई। आज का दिन आपका है। अपने वोट का सदुपयोग कर पूरी कीजिए अपनी जिम्मेदारी।  
विज्ञापन


निकाय चुनावः लोकतंत्र के लिए 'दिन है खास', सुबह 7.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में बुधवार 22 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए पहले चरण में पांच नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायतों में 22 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 
पहले चरण में इन जिलों में होगा मतदान- शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और सोनभद्र।
विज्ञापन

  संकल्प करिये आप भी वोट डालेंगे
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने कहा क‌ि शहरवासी मतदान जरूर करें। ऐसा न हो कि आप के एक कीमती वोट की वजह से आप अपने ईमानदार प्रत्याशी को उस मुकाम तक नहीं पहुंचा पाएं, जहां उसे देखना चाहते हैं। शहर के विकास के लिए, शहर की स्वच्छता के लिए, शहर को सुंदर बनाने के लिए आपका वोट बहुत कीमती है। इसलिए मेरे शहरवासियों ठंड से थोड़ी तकलीफ तो होगी, लेकिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने की खुशी का मजा ही कुछ और है। संकल्प करिये आप भी वोट डालेंगे और घर व पड़ोस के लोगों को भी वोट डालने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन


कानपुर की जनता गड़बड़ी या समस्या हो तो यहां फोन करें
कंट्रोल रूम - 0512-2304121
यूपी-100
एडीजी-9454400142
आईजी-9454400211
एसएसपी-9454400285
एसपी पूर्वी-9454401076
एसपी पश्चिम-9454401074
एसपी ग्रामीण-9454401075
एसपी साउथ-9454400385
एसपी क्राइम-9454401073
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें