कानपुर। उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर कानपुर मंडल सहित पूरे गंगा के मैदानी भागों में दिखाई दे सकता है। इसकी वजह से रात और दिन के तापमान अगले दो दिन में 2-3 डिग्री तक का उतार चढ़ाव बना रहेगा। इस बीच सोमवार को रात का तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री लुढ़ककर 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि दिन का पारा सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे आकर 28.4 डिग्री दर्ज हुआ।
माैसम विभाग का पूर्वानुमान हे कि मंगलवार को दोपहर में तेज धूप निकलने की संभावना है। इसकी वह से दिन के तापमान में 2-3 डिग्री का उतार चढ़ाव देखा जा सकता है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाएं कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश और गंगा के मैदानी भागों में अपना असर दिखाना शुरू कर चुकी हैं। उनकी गति 8 किमी प्रति घंटा है। जबकि आम दिनों में हवा की औसत गति 4 से 5 किमी के बीच रहती है। बताया कि
सुबह शाम धुंध भी बनी रह सकती है। वातावरण में नमी बनी रहने से रात में ओस भी गिरने लगी है।