फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: काली पट्टी बांध एनएचएम कर्मचारियों ने जताया विरोध

Sat, 27 Jul 2024 02:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के आवाहन पर शुक्रवार को जिले भर के स्वास्थ्य इकाइयों पर एनएचएम कर्मचारियों ने समस्या निस्तारण न होने पर काली पट्टी विरोध जताया। हुंकार भरी की जल्द निस्तारण न होने पर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय, सीएचसी और सभी पीएचसी में एनएचएम कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। संगठन के जिलाध्यक्ष भोलेन्द्र ने कहा कि सरकार से पूर्व में कई मांगों को लेकर वार्ता हुई थी, लेकिन सरकार अभी तक उस पर कोई हल नहीं निकाल पाई है। उन्होंने कहा कि नियमित कर्मचारियों की तरह ही संविदा कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है।
ऐसे में एनएचएम के लोगों का ईपीएफ, ग्रेड पे और डीए का निर्धारण हो। जिला संयोजक रत्नेश बाजपेई ने बताया कि शनिवार को काली पट्टी बांधकर कर्मचारी काम करेंगे। इस मौके पर महामंत्री डॉ. आशीष अवस्थी, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार, सुशील गुप्ता, संजय यादव, शिवम यादव, राजू साहू, अनिल कुमार, रामदास चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें