फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विद्युत लाइन का पोल गिरने से तीन गांव की आपूर्ति ठप

Sat, 27 Jul 2024 02:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। बारिश होने के बाद जिले में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। मानकों की अनदेखी कर लगाए गए विद्युत पोल गिर रहे हैं। गुरुवार रात सिंगरसीपुर उपकेंद्र से जसौरा को गई लाइन का खंभा बारिश में गिर गया। इससे तार लटक गए। खतरे को देखते हुए आपूर्ति बंद करनी पड़ी। अब तीन गांव में अंधाकुप होने के साथ पानी का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर विद्युत उपखंड के सिंगरसीपुर उपकेंद्र क्षेत्र को लाइन आई है। यह लाइन जसौरा के पास से निकली है। इससे जसौरा समेत लेवामऊ और बिरसिंगपुर में आपूर्ति जाती है। गांव के धीरेंद्र द्विवेदी, राज चतुर्वेदी, कमलेश ने बताया कि रात में जसौरा गांव के पास बिजली का खंभा अचानक से गिर गया। इससे तीनों गांव की आपूर्ति बंद कर दी गई।
आरोप लगाया कि विद्युत पोल लगाते समय सीमेंट मिश्रित कंकरीट नहीं डाली गई है। मानक विहीन कार्य कराए जाने से इस तरह के हादसे हो रहे हैं। लापरवाही की वजह से पूरी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि ठेकेदार को विद्युत लाइन ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। खेतों में पानी भरा है। नए पोल लगाने के साथ जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें