फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: अगर आप पहली बार मतदान करने वाले हैं तो ध्यान दें, इस तरह पड़ेगा आपका वोट

Fri, 22 Mar 2019 12:41 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
इस लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले मतदाता ध्यान दें। वोट डालने के लिए थोड़े से समय में यह प्रक्रिया पूरी करनी होती है। 18 से 19 साल के 50 हजार 512 नए वोटर में पहली बार वोट डालने को लेकर जोश में है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट दफ्तर में बनाए गए कंट्रोल रूम में हर रोज दो-चार युवक और युवतियां फोन कर पूछते रहते हैं कि उन्हें वोट डालते समय क्या प्रक्रिया अपनानी होगी। कुछ युवा चुनाव दफ्तर में आकर भी यह बात पूछते रहते हैं। वोट डालने में किसी को कोई परेशानी नहीं होती है।

थोड़ी से समय में वोट डलवा दिया जाता है। वोटर को अपने साथ वोटर पर्ची और मतदाता पहचान पत्र लाना होगा। पहचान पत्र न होने पर आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, डीएल समेत 11 पहचान के विकल्प दिखाकर वोटिंग कर सकते हैं।

इस तरह पड़ेगा आपका वोट
1- बूथ पर जाते ही प्रथम चुनाव अधिकारी वोटर लिस्ट में आपका नाम और पहचान पत्र देखेगा।
2- दूसरा चुनाव अधिकारी आपकी अंगुली पर स्याही लगाएगा और आपको एक पर्ची देगा। रजिस्टर में आपके हस्ताक्षर भी कराए जाएंगे।
3- तीसरा मतदान कर्मी आपकी पर्ची लेगा और स्याही लगी अंगुली देखेगा। इसके बाद इलेक्ट्रानिक वोटर मशीन के पास भेज देगा।
विज्ञापन

4- आप वोट देने के लिए इलेक्ट्रानिक वोटर मशीन पर अपनी पसंद के प्रत्याशी के सामने का बटन दबाएं। बटन दबाते ही एक बीप की आवाज आएगी। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में नोटा (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प भी रहेगा।
5- ईवीएम में वीवी पैट भी लगा होगा। इससे आप देख सकेंगे कि आपका वोट आपके मनपसंद प्रत्याशी को ही गया है। कुछ सकेंड के लिए आपके सामने एक पर्ची निकलेगी। इसमें आप द्वारा दिए गए वोट का ब्योरा होगा। यह पर्ची कटकर नीचे लगे बॉक्स में चली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें