लोकसभा चुनाव (lok sabha election) के मद्देनजर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। कानपुर रेंज के छह जिलों में तीन साल से टिके 36 इंस्पेक्टरों, 21 सब इंस्पेक्टरों का गैर जनपद तबादला किया गया है। तबादला सूची आईजी आलोक सिंह ने मंगलवार देर शाम जारी की।
इनमें 19 इंस्पेक्टर व 17 सबइंस्पेक्टर कानपुर नगर के हैं। बाकी रेंज के अन्य जिलों के हैं। सूची के मुताबिक शहर के इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, अनिल कुमार चौबे, सुरेंद्र कुमार, संतोष कुमार त्रिपाठी, प्रमोद कुमार शुक्ला, अखिलेश जायसवाल, चंद्रदेव यादव का इटावा ट्रांसफर हुआ है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह, रामवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह राठौर को कानपुर देहात भेजा गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर प्रेम शंकर पांडेय, संजय कुमार मिश्र व महेंद्र कुमार, राम लाल पांडेय, दयाशंकर और राकेश कुमार पांडेय को फतेहगढ़ और अशोक कुमार, धर्मेंद्र सिंह राठौर कानपुर देहात, अनिल मणि का तबादला औरैया हुआ है।
109 दरोगा कानपुर में इधर से उधर,
एसएसपी अनंत देव ने चुनाव से पहले एक विधानसभा क्षेत्र में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके थाना और पुलिस चौकी में तैनात 109 सब इंस्पेक्टरों को एक विस क्षेत्र से दूसरे विस क्षेत्र में भेजा है। वहीं 191 सिपाहियों को भी इधर-उधर किया गया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस लाइन से 15 सब इंस्पेक्टरों को थाने व चौकियां दी गई हैं। पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहित चौधरी, कैलाश बाबू और जितेंद्र पाल सिंह को थाना कल्याणपुर, दिलीप सिंह को पनकी, देवी शरण व सुमित शर्मा को बर्रा, अनिल कुमार को नौबस्ता, प्रेमपाल को चकेरी, रवींद्र धामा को रेलबाजार, विक्रांत कुमार को नवाबगंज, राहुल देव को बिठूर, अशोक गुप्ता को नौबस्ता, राम बिलास को बिल्हौर, दीपक कुमार व राहुल को महाराजपुर, धीरेंद्र सिंह चौकी प्रभारी फैक्ट्री एरिया गोविंद नगर, सुधीर पवार चौकी प्रभारी टीपी नगर में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा एसएसआई राजन कुमार रावत को कल्याणपुर से रिट सेल, आनंद शर्मा को नजीराबाद से मूलगंज, प्रयाग नारायण बाजपेई को घाटमपुर से चौकी प्रभारी मिल एरिया, फजलगंज बनाया गया है।