कानपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के पुराने फॉर्म बेचने वाले एचडीएफसी बैंक के केडीए काउंटर पर शुक्रवार को पुरानी आवेदन फॉर्म पुस्तिकाएं वापस होने लगीं। पहले दिन करीब 300 पुस्तिकाएं वापस हुईं।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
इन्हें वापस करने वालों को रुपये लौटाने के बजाय नई आवेदन फॉर्म पुस्तिकाएं दी गईं। केडीए ने प्रधानमंत्री आवास योजना में एक बार आवास आवंटित करने के बाद दोबारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
नई पुस्तिका में छह योजनाओं में आवासों का उल्लेख है, जबकि पुरानी पुस्तिका में चार योजनाओं का ही उल्लेख था, उनमें से भी दो योजनाओं में बनने वाले सभी आवास आवंटित हो चुके हैं।
4 of 5
डेमो पिक
इसके बावजूद केडीए परिसर में स्थित एचडीएफसी के काउंटर से करीब 2000 लोगों को पुरानी आवेदन फॉर्म पुस्तिकाएं ही बेच दी गईं।
अपना आवास का सपना पूरा करने के उद्देश्य से केडीए आकर 160 रुपये में पीएम आवास योजना का फॉर्म खरीदा, पर बैंक कर्मियों ने पुराना फॉर्म दे दिया था। गुरुवार तक पुराना फॉर्म वापस भी नहीं ले रहे थे। शुक्रवार को पुराना फॉर्म वापस लेकर नया फार्म दिया है। - ऊषा शुक्ला, दादा नगर
तीन दिन पहले केडीए आकर बैंक काउंटर से पीएम आवास योजना का फॉर्म खरीद ले गए थे। शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ पढ़ा तो पता चला कि मुझे जो फॉर्म मिला था, वह पुराना था। इसी काउंटर पर डेढ़ घंटे लाइन में लगकर पुराना फॉर्म वापस कर नया फॉर्म लिया है। - मीरा राय, दादा नगर