फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी कम नहीं हुआ ठंड का असर, यूपी के कई शहरों के लिए मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Sat, 02 Feb 2019 04:26 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई जिलों में न्यूनतम तापमान कम होने से शुक्रवार को दिन भर ठंड महसूस की गई। हवाएं भी तेज गति से चलीं। मौसम विभाग का अनुमान है कि जैसे ही पछुवा हवाएं चलेंगी, शीत लहर तेज हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 7
डेमो पिक
पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। पछुवा हवाओं के साथ इसका असर मैदानी क्षेत्रों में आ जाएगा। पांच से सात फरवरी को बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक
मौसम विभाग के अनुसार पांच से सात फरवरी के अंतराल में फिर से यूपी के कानपुर शहर समेत बांदा, कन्नौज, औरैया, इटावा, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, चित्रकूट, उन्नाव, महोबा आदि शहरों में बारिश की संभावना है।

4 of 7
डेमो पिक
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग ने दो फरवरी को बादल और सुबह-शाम कोहरे का पूर्वानुमान जाहिर किया है।
विज्ञापन

5 of 7
डेमो पिक
शुक्रवार को बृहस्पतिवार की तुलना में न्यूनतम पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इस वक्त पुरवा हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
डेमो पिक
बसंत पंचमी तक मौसम में अचानक बदलाव आ सकता है। लो प्रेशर जोन बनने पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो पिक
शुक्रवार का तापमान
अधिकतम तापमान- 24 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 8.2 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें